Uttar Pradesh

मेला देखने निकले परिवार ने बाइक पर बिठाए 8 लोग, टंकी पर 3 बच्चों को बैठाने का वीडियो वायरल!

शाहजहांपुर,15 नवंबर 2024

शाहजहांपुर में ढाई मेले के दौरान एक परिवार 8 लोगों के साथ बाइक पर मेला देखने निकला। तीन बच्चे टंकी पर, पत्नी और अन्य बच्चे पीछे बैठे थे। टीएसआई दिनेश चंद्र पटेल ने उन्हें रोककर सुरक्षा के खतरे और बिना हेलमेट के खतरों पर जागरूक किया। बच्चों ने टीएसआई से माफी मांगी, और यह वीडियो वायरल हो गया।

शाहजहांपुर में ट्रैफिक माह के तहत नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई थी, लेकिन बाइक पर आठ लोगों को बैठे देख टीएसआई दिनेश चंद्र पटेल ने उन्हें केवल जागरूक किया और बिना चालान काटे छोड़ दिया। टीएसआई ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस ऑपरेशन: एक रात में 4 जिलों में मुठभेड़, 9 बदमाश गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link