National

नितिन नबीन की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री, स्मृति ईरानी को महामंत्री की कमान, राजे और राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं, यूपी से स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को महामंत्री की जिम्मेदारी, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के संभालेंगे IT सेल

न्यूज डेस्क, 17 अगस्त 2026:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। नई राष्ट्रीय टीम में पार्टी ने कई चर्चित और अनुभवी चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी

नई टीम में सबसे प्रमुख नामों में अमेठी की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भी टीम में जगह मिली है। भाजपा ने सात राज्यों से कुल आठ राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला प्रतिनिधित्व पर खास जोर

ये भी पढ़ें:

नितिन नबीन की टीम में महिला प्रतिनिधित्व भी खास तौर पर नजर आ रहा है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में छह महिलाएं हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यानी नई टीम में संगठन के शीर्ष पदों पर महिलाओं की मजबूत मौजूदगी दिखाई दे रही है।

वसुंधरा राजे सिंधिया
वसुंधरा राजे सिंधिया

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दी गई है। तरुण चुग को भाजपा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि राजेश मंगल राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे।

संगठन महामंत्री में नहीं हुआ बदलाव

भाजपा ने संगठन महामंत्री की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएल संतोष संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रहेंगे। वहीं, सह-संगठन महामंत्री के तौर पर शिवप्रकाश और सौदान सिंह भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। शिवप्रकाश आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे संगठन में प्रांत व क्षेत्र प्रचारक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

राम माधव
राम माधव

16 राष्ट्रीय सचिवों को मिली जगह

भाजपा की नई टीम में 16 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। इनमें कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता, जयप्रकाश और संगीता यादव शामिल हैं।

संगठन में एक अहम बदलाव IT सेल को लेकर हुआ है। अमित मालवीय को IT सेल प्रमुख की जिम्मेदारी से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनिल बलूनी मीडिया प्रभारी के पद पर बने रहेंगे।

मोर्चों की कमान भी तय

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया है। हेमंग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्या को ओबीसी मोर्चा और शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। किसान मोर्चा की कमान बंसीलाल गुर्जर को मिली है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी कुंवर बासित अली को सौंपी गई है। इस तरह नई टीम में अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

देखें पदाधिकारियों की पूरी सूची…

nitin-nabin-ki-nai-bjp-team-smriti-irani-bani-mahamentri (2)nitin-nabin-ki-nai-bjp-team-smriti-irani-bani-mahamentri (3)nitin-nabin-ki-nai-bjp-team-smriti-irani-bani-mahamentri (4)

ये भी पढ़ें  "अंधेरा छटा, आपदा का बादल फटा" – दिल्ली में हार पर अनुराग ठाकुर का AAP पर तंज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button