Lucknow City

तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा माल कस्बा, व्यापारियों ने दिया एकता का संदेश

विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, शहीदों को नमन के बाद नागेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे के साथ हुआ समापन, व्यापारी नेता बोले- नाम के साथ ‘भारतीय’ जोड़ने की शुरू करें परंपरा

लखनऊ, 17 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के माल कस्बे में सोमवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। बाजार में व्यापारियों की ओर से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ पैदल और वाहनों पर सवार होकर पूरे माल बाजार और कस्बे का भ्रमण किया। यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा को लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा माल ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद प्रतीक स्तंभ पहुंची, जहां आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर अमरनाथ मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे कर देश ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। यह गर्व और गौरव का अवसर है लेकिन साथ ही समाज को आत्ममंथन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूजा-पद्धति और परंपराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हर व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान ‘भारतीय’ होना है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने लोगों से नाम के साथ ‘भारतीय’ शब्द जोड़ने की नई परंपरा शुरू करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि यह बदलाव धीरे-धीरे आएगा लेकिन इसकी शुरुआत आज से होगी तो आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रीय एकता और भारतीयता की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय पर्वों पर मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देने की अपील की।
lucknow-ke-mal-me-tiranga-yatra-gunje-bharat-mata-ke-nare (2)

मलिहाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पूरे माल क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण बनाया। तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। यात्रा में बड़ी भागीदारी ने राष्ट्रप्रेम के प्रति समाज की जागरूकता को दिखाया।

यात्रा में विजय कुमार सिंह चौहान, गोपाल गुप्ता, राजेश रस्तोगी, उमेश कुमार सिंह, योगेंद्र तिवारी, मो. असलम, आशुतोष चौरसिया, रवि चौरसिया, विनय गुप्ता, मो. इस्राइल, रजनीश सिंह, उत्तम कुमार त्रिपाठी, महिपाल यादव, दिलीप शुक्ला, सुरेश यादव, वीरेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के नेहरू इन्क्लेव के 50 हजार निवासियों को बड़ी राहत, अब नगर निगम संभालेगा रखरखाव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link