
चमोली, 18 अगस्त 2026:
उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद श्रमिक को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।
अब सिर्फ एक श्रमिक की तलाश बाकी
बता दें कि निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसे के बाद से लगातार सीएम धामी की निगरानी में लापता श्रमिकों की तलाश की जा रही थी। पानी और गाढ़े कीचड़ (स्लज) की वजह से भारी मशीनरी की मदद से तलाश में एक श्रमिक को खोज निकाला गया। अब टनल हादसे में लापता एक श्रमिक की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीमों ने टनल के अंदर संभावित स्थानों को चिन्हित कर सघन Search Operation जारी रखा है। टीमों की कोशिश है कि टनल के अंदर उन सभी जगहों तक पहुंचा जाए, जहां लापता श्रमिक के मौजूद होने की संभावना हो सकती है।
पानी और स्लज रेस्क्यू में सबसे बड़ी चुनौती
टनल के अंदर जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे को हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही पानी की निकासी भी तेज की गई है। रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आवाजाही आसान बनाने के लिए पानी और जमा स्लज को लगातार बाहर निकाला जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत दूसरे जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
एक-एक हिस्से की जांच कर रही रेस्क्यू टीमें
स्लज और पानी हटने के साथ रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। टीमों की ओर से संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च किया जा रहा है। लापता श्रमिक की तलाश में टनल के अंदर मौजूद जगहों को व्यवस्थित तरीके से जांचा जा रहा है, ताकि कोई संभावित स्थान छूट न जाए।

SDRF व NDRF की टीमें भी अभियान में शामिल
रेस्क्यू ऑपरेशन में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत संबंधित विभागों की टीमें जुटी हैं। सभी टीमें आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। टनल के अंदर चल रहे Search and Rescue Operation की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जरूरी उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए गए
रेस्क्यू अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मौके पर जरूरी संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप लगाए गए हैं, वहीं टनल में जमा स्लज को हटाने का काम भी लगातार चल रहा है। रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
लापता श्रमिक की तलाश पर पूरा फोकस
फिलहाल रेस्क्यू अभियान का मुख्य फोकस टनल में लापता एक श्रमिक तक पहुंचना है। टीमों की ओर से संभावित सभी स्थानों पर सर्च किया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और टनल के अंदर पानी व स्लज हटाने का काम भी साथ-साथ चल रहा है।






