
लखनऊ, 19 अगस्त 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मेट्रो में पहली बार Photo-Walk आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह समेत 20 फोटोग्राफरों ने मेट्रो की खिड़कियों से शहर के अलग-अलग रंगों, इमारतों, विरासत स्थलों व रोजमर्रा की जिंदगी को कैमरे में कैद किया।

शहर को नए अंदाज से देखने का मिला अवसर
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर Photo-Walk व Exhibition का रिबन काटकर विधिवत आगाज किया गया। जरिए फोटोग्राफरों को मेट्रो सफर के दौरान लखनऊ को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिला। मेट्रो की ऊंचाई से दिखाई देने वाले शहर के नजारे, पुरानी विरासत व बदलते शहरी माहौल को तस्वीरों में दर्ज किया गया।

हजरतगंज स्टेशन पर तस्वीरों की प्रदर्शनी
Photo-Walk में शामिल फोटोग्राफरों की चुनी हुई तस्वीरों की प्रदर्शनी हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लगाई गई है। इसमें 20 अनुभवी फोटोग्राफरों की तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में शहर के ऐतिहासिक हिस्सों को बेहद खूबसूरती से कैद किया गया है। हर कदम पर एक मोहक तस्वीर नया अनुभव देती है। ये खास Exhibition दो दिन तक चलेगी।

लखनऊ की विरासत से आधुनिक सफर तक
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि फोटोग्राफी किसी शहर को समझने का बेहतर जरिया है। इस पहल के जरिए लखनऊ की विरासत, शहर की रोजमर्रा की जिंदगी व लखनऊ मेट्रो के आधुनिक सफर को एक साथ तस्वीरों में दिखाने की कोशिश की गई है। फोटोग्राफरों ने शहर को अलग-अलग नजरियों से कैमरे में उतारा है।






