Hardoi City

पत्नी मायके से नहीं लौटी, ससुराल में अपमान पर युवक ने बनाया वीडियो, उठाया ये खौफनाक कदम

लाई-रेवड़ी की दुकान चलाता था युवक, नौ माह पहले हुई थी शादी, खुदकुशी से पहले बनाए गए वीडियो में लगाया ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, ससुर, सास और बड़ी साली को बताया जिम्मेदार, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया

हरदोई, 20 अगस्त 2026:

यूपी के हरदोई जिले में पत्नी के मायके से वापस नहीं आने से परेशान एक युवक ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बेहटागोकुल क्षेत्र के टोडरपुर गांव में रहने वाले सत्यम गुप्ता ने मौत से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुर, सास और बड़ी साली को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांच दिन पहले पत्नी को ले गए थे मायके

सत्यम बेहटागोकुल क्षेत्र के सकाहा मेला परिसर में लाई-रेवड़ी की दुकान लगाता था। सत्यम के परिवार के मुताबिक, करीब नौ महीने पहले उसकी शादी मझिला थाना क्षेत्र के पहरा रसूलपुर गांव में हुई थी। करीब पांच दिन पहले उसके ससुर, सास और बड़ी साली सोहिता घर आए थे। आरोप है कि इसी दौरान सत्यम के साथ मारपीट की गई, इसके बाद उसकी पत्नी को मायके ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

hardoi-youth-suicide-wife-in-laws-allegations (2)

Advertisement

ससुराल वालों ने पत्नी से बात नहीं कराई, कहा- बेटी नहीं भेजेंगे, चाहे फांसी लगा लो

पत्नी के मायके चले जाने के बाद सत्यम उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था। परिवार का कहना है कि उसने ससुराल वालों से पत्नी से बात कराने की मांग की। जब बात नहीं बनी तो उसने पत्नी के बिना रहने में असमर्थता जताई। सत्यम ससुराल पहुंचा तो वहां कहा गया कि बेटी को नहीं भेजेंगे, चाहे फांसी लगाकर जान दे दो।

वीडियो बनाया फिर लगाई फांसी, दुकान के अंदर मिला शव

इस घटना के बाद वह काफी परेशान था। पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है। बुधवार रात उसने अपनी दुकान के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने मोबाइल में मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपने ससुर, सास और बड़ी साली पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। वीडियो की जांच के साथ दूसरे साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Hardoi : BSC के छात्र की हत्या, मां भी घायल, नाली के पानी को लेकर पड़ोसी ने किया हमला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link