Ayodhya

अयोध्या : रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा… जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी

सुबह की परिक्रमा में बड़ी संख्या में संत-साधु शामिल हुए, राम जन्मभूमि के आसपास के प्रमुख मंदिरों से जुड़ी है परंपरा, एक साल से रोज हो रही रामकोट परिक्रमा

अनिल निषाद

अयोध्या, 21 अगस्त 2026:

अयोध्या में राम जन्मभूमि के चारों ओर होने वाली नित्य रामकोट परिक्रमा को एक साल पूरा हो गया। शुक्रवार को इस मौके पर बड़ी संख्या में संत, साधु रामभक्त परिक्रमा में शामिल हुए। राम नाम के संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिक्रमा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

परिक्रमा से पूर्व हुई सभा में साधु-संतों ने दी बधाई

ये भी पढ़ें:

ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में संतों श्रद्धालुओं ने रामकोट की परिक्रमा पूरी की। सुबह के समय शुरू हुई परिक्रमा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रामभक्त नजर आए। श्रद्धालु पूरे रास्ते राम नाम का संकीर्तन करते रहे। इससे पूर्व एक सभा हुई। इस दौरान साधु संतों ने अपने विचार रखे। इस दौरान भारी संख्या में जुटे रामभक्तों का स्वागत किया गया और एक साल पूरा होने पर बधाई दी गई।

21 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी नित्य परिक्रमा

नित्य रामकोट परिक्रमा की शुरुआत 21 अगस्त 2025 को हुई थी। इसके बाद से हर दिन सुबह साधु-संत रामभक्त रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं। राम जन्मभूमि के चारों ओर मौजूद प्रमुख मंदिरों की परिक्रमा अयोध्या की पुरानी धार्मिक परंपराओं में शामिल रही है।
ayodhya-ramkot-parikrama-completes-one-year-anil-mishra (2)

चढ़ावा प्रकरण के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए अनिल मिश्रा

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रामकोट की परिक्रमा के दौरान भगवान श्रीराम के साथ हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के कई प्रमुख मंदिरों की परिक्रमा भी हो जाती है। उनके मुताबिक रामकोट परिक्रमा अयोध्या की पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ी है।

संकीर्तन के बीच पूरी हुई परिक्रमा

एक साल पूरा होने के मौके पर संतों श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा मार्ग पूरा किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में रामभक्त परिक्रमा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  चंपत राय को क्लीन चिट पर अवधेश प्रसाद का हमला, बोले- श्रीराम के दरबार में होगा सबका हिसाब

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button