Uttarakhand

पहाड़ के हुनर को बाजार तक पहुंचाएगी उद्यमशाला, धामी ने गांवों को दिया रोजगार का नया मॉडल

13 हजार से ज्यादा ग्रामीण उद्यमियों को मिल चुका है योजना का लाभ, 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों व SHG सदस्यों को जोड़ा गया, 13 जिलों में लगेंगी उद्यमशाला चौपाल, सीएम धामी ने किया आगाज

देहरादून, 21 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के गांवों में स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। योजना के जरिए युवाओं, महिलाओं व ग्रामीण उद्यमियों को कारोबार शुरू करने से लेकर उसे आगे बढ़ाने तक मदद दी जा रही है।

13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को मिला सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से अब तक प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। इनमें 8 हजार से अधिक महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल हैं। ग्रामीण कारोबारियों को Training, आर्थिक मदद, तकनीकी सलाह व Market Linkage जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

पहाड़ में ही रोजगार देने पर जोर

धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में हुनर की कमी नहीं है। स्थानीय उत्पादों में भी देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचने की क्षमता है। जरूरत सिर्फ सही दिशा, बेहतर पैकेजिंग, तकनीकी मदद व बाजार उपलब्ध कराने की है। सरकार की कोशिश है कि रोजगार के लिए पहाड़ के युवाओं को गांव छोड़ने की मजबूरी कम हो।

पांच लाख से ज्यादा महिलाएं SHG से जुड़ीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इनमें तीन लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है।
udyamshala-chaupal-pushkar-singh-dhami-uttarakhand-rural-employment-model (3)

Local से Global तक पहुंचाने की तैयारी

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Vocal for Local, Local to Global व आत्मनिर्भर भारत के विजन को उत्तराखंड में जमीन पर उतारने की कोशिश की जा रही है। सरकार चाहती है कि पहाड़ के उत्पाद देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचें। इनमें स्थानीय संस्कृति, परंपरा व पहाड़ की पहचान भी नजर आए।

सभी 13 जिलों में लगेगी चौपाल

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल प्रदेश के सभी 13 जिलों में आयोजित की जा रही है। इन कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने पर फोकस रहेगा। उद्यमियों को कारोबार से जुड़ी जरूरतों के हिसाब से मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
udyamshala-chaupal-pushkar-singh-dhami-uttarakhand-rural-employment-model (2)

लखपति दीदियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों व महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की पुस्तक व वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई। एकीकृत कृषि क्लस्टर आधारभूत प्रशिक्षण एवं मॉड्यूल, शिशु व लघु बाल आहार मॉड्यूल, महिलाओं व बच्चों में एनीमिया की रोकथाम व प्रबंधन मॉड्यूल का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : नशे में धुत अधिकारी ने मेले से लौट रही युवतियों को कार से रौंदा, हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button