CrimeHo Halla SpecialUttarakhand

नैनीताल : नशे के कारोबार पर मातहतों से बोले एसएसपी… आपकी आत्मा मर चुकी है, मेरी नहीं

नैनीताल, 14 जनवरी 2025:

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में नशे के कारोबार को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अपने मातहतों को सक्रिय होने की नसीहत तो दी ही, उनके खराब रवैये को लेकर लताड़ भी लगाई है। उन्होंने दो टूक कहा कि आपकी आत्मा मर चुकी होगी मेरी नहीं। नस्लें खराब हो रही है और आप तमाशा देख रहे हो। एक ही मेरी उम्मीद थी कि आप इसमें मेरा साथ दोगे लेकिन वो भी नहीं हो रहा है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी।

नस्लें खराब हो रहीं आप तमाशा देख रहे हो

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अफसरों की एक मीटिंग बुलाई। इसी मीटिंग में उनका गुस्सा फूट पड़ा। समाज मे नशे से हो रही बर्बादी पर उन्होंने अफसोस जताया और कहा कि कुछ लोग ड्रग्स का काम कर नस्लों को खराब करके पैसा कमा रहे हैं और तुम लोग तमाशा देख रहे हो। आप लोगों की आत्मा मर गई होगी लेकिन इस मामले में मेरी आत्मा नहीं मरी है। पुलिस के किसी भी रैंक के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ड्रग्स के मामले में लापरवाही किया तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें:

बीले, अपनी सोच बदलें…और कार्रवाई करें

Advertisement

उन्होंने कहा अपनी सोच बदलें और दूसरों का घर बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अगर कार्रवाई नहीं हो रही है तो किन कारणों से कार्रवाई नहीं हो रही है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया था लेकिन एसएसपी इस प्रयास को नाकाफी समझ रहे हैं। उनका मकसद है लिप्त लोगों की धरपकड़ कर इस काले कारोबार को जड़ से मिटाया जाए।

ये भी पढ़ें  एक्शन में धामी, कहा...सड़कों पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर न दिखे अव्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link