Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

वंदे मातरम् के बहाने भाजपा पर अखिलेश का बड़ा वार, बोले- महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की कोशिश

सपा प्रमुख बोले- जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है, महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप, बुद्धेश्वर के पशुपालकों की समस्याएं भी उठाईं

लखनऊ, 24 अगस्त 2026:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर चुनावी माहौल को मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव की असली लड़ाई सपा और भाजपा के बीच होगी। लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है और उसे हटाने का मन बना चुकी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम् जैसे मुद्दों में जनता को उलझाकर महंगाई, बेरोजगारी और दूसरी बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि त्योहार के समय भी कीमतें बढ़ रही हैं। चीनी महंगी किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की चिंता नहीं है बल्कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने पर जोर है।

‘खाद की पूरी बोरी ही गायब हो गई’

ये भी पढ़ें:

खाद की किल्लत और कथित भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि पहले बोरी में खाद चोरी होने की शिकायतें आती थीं। अब पूरी बोरी ही गायब हो गई है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किसानों की समस्याओं को भी चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए।

Advertisement

लखनऊ के बुद्धेश्वर के पशुपालकों का मुद्दा उठाया

लखनऊ के बुद्धेश्वर में पशुपालकों की समस्याओं को लेकर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम ने 350 भैंसें जब्त की हैं। डेयरी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इसे अमानवीय व्यवहार बताते हुए सरकार से पशुपालकों के साथ हो रहे अन्याय को बंद करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान बुद्धेश्वर के डेयरी संचालकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। सपा प्रमुख ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

एक्सप्रेस-वे और शिक्षा पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने गोरखपुर एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में खरीदे गए बर्तन आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं।

राम मंदिर से जुड़े आरोपों को लेकर भी अखिलेश ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जो लोग राम मंदिर के धन में कथित चोरी कर सकते हैं वे चुनाव में बेईमानी की किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण आगे भी रहेगा। अखिलेश ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और आने वाले चुनाव में अपने मत के जरिए इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें  UP : राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर जल्द होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link