Uttarakhand

पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता लेकर पहुंचे साधु-संत, धामी से हुई धार्मिक विरासत पर चर्चा

बागेश्वर से शुरू होगी पवित्र छड़ी यात्रा, मुख्यमंत्री को आयोजन में शामिल होने का न्योता, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचा, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की, क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई बात

देहरादून, 26 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। संतों ने मुख्यमंत्री को बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।

पवित्र छड़ी यात्रा पर चर्चा

मुलाकात के दौरान संतों ने पवित्र छड़ी यात्रा से जुड़ी तैयारियों के साथ इसके धार्मिक महत्व पर चर्चा की। यह यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक परंपराओं से जुड़ी मानी जाती है। इसमें साधु-संत प्रदेश के अलग-अलग पौराणिक तीर्थस्थलों व सिद्ध पीठों तक पहुंचते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी के नेतृत्व आए साधु संतों ने छड़ी यात्रा के आयोजन से जुड़ी बातों पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें:

pavitra-chhadi-yatra-bageshwar-cm-dhami (2)

धार्मिक पर्यटन से भी जुड़ी यात्रा

बागेश्वर में शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाता है। संत समाज के बीच जुड़ाव के साथ इस यात्रा को धार्मिक व आध्यात्मिक Tourism से भी जोड़ा जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यात्रा के आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री धामी ने संत समाज का स्वागत किया। उन्होंने पवित्र छड़ी यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कपकोट के विकास कार्यों पर भी हुई बात

इसी दौरान बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट से विधायक सुरेश गढ़िया ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों के बीच कपकोट विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग मुद्दों व विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : सीएम धामी ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया, उत्तराखंड का लोकपर्व इगास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button