Uttarakhand

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका का विमोचन… धामी ने दिया खेल संस्कृति पर जोर

सीएम ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की भी सराहा बोले, खेल से कामकाज में भी आता है बेहतर असर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 मार्च 2026:

देहरादून स्थित सचिवालय में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि काम करने के माहौल को भी बेहतर बनाती हैं। उनका कहना था कि खेल से अनुशासन, टीम वर्क और हेल्दी मुकाबले की सोच विकसित होती है। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों से कहा कि वे नियमित तौर पर खेल गतिविधियों में हिस्सा लें। इससे शारीरिक और मानसिक फिटनेस बेहतर होती है और कामकाज पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की भी सराहना की गई। उम्मीद जताई गई कि यह आगे भी लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी, सदस्य चंद्रशेखर, रंजीत सिंह, दीपक बिष्ट, विमला आर्या, दीपा बोहरा और संदीप कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सोनभद्र: चमत्कारी शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, 150 वर्षों से नीम के नीचे विराजमान हैं माता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link