PoliticsUttar Pradesh
उपचुनाव : सीएम योगी की जनसभा में दिखा बुलडोजर का जलवा

प्रयागराज, 16 नवंबर 2024:
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक चुनावी जनसभा
में शनिवार को प्रयागराज में बुलडोजर (जेसीबी) का जलवा दिया। जनसभा में तमाम लोग बुलडोजरों पर सवार होकर जनसभा स्थल पहुंचे और बुलडोजर बाबा के नारे लगाए। यह दृश्य देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया।
यूपी में विधानसभा के उपचुनाव प्रचार में सीएम योगी ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। शनिवार को उनकी सभा प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों में थी। इस सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचे और बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए।
नगर निगम के पार्षद सियाराम मौर्या ने मीडिया को बताया कि सीएम योगी पहली बार उनके वार्ड में आए। सीएम के स्वागत में करीब एक हजार कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे थे।






