Lucknow City

नेपाल में तबाही… लखनऊ में उठे दुआ के हाथ, दादा मियां की दरगाह पर सपा नेताओं ने चढ़ाई चादर

बोले- संकट में न मजहब दिखता है, न सरहद, नेपाल में फंसे हर भारतीय की सुरक्षित वतन वापसी के लिए भारत सरकार से राहत-बचाव अभियान तेज करने की मांग

लखनऊ, 29 अगस्त 2026:

पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हर किसी को झकझोर दिया है। तबाही के बीच प्रभावित परिवारों की सलामती और नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए लखनऊ में दुआओं के हाथ उठे। शनिवार को सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दादा मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाकर नेपाल के लोगों के लिए विशेष दुआ की।

दरगाह पहुंचे सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने कहा कि नेपाल में आई तबाही की तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं। किसी का घर उजड़ गया है तो किसी का अपना बिछड़ गया है। बड़ी संख्या में लोग मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। ऐसे संकट के समय हर इंसान को प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

nepal-disaster-lucknow-sp-leaders-dargah-prayer (2)

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि नेपाल हमारा का पड़ोसी जरूर है लेकिन दोनों देशों के रिश्ते केवल सरहद तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सदियों पुराना भाईचारा और गहरा मानवीय रिश्ता है। दादा मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाकर उन्होंने दुआ की कि आपदा प्रभावित परिवारों को हिम्मत मिले, लापता लोग सुरक्षित अपने घर लौटें और नेपाल में फंसा हर भारतीय नागरिक सकुशल भारत पहुंचे।

मोहम्मद इखलाक ने भारत सरकार से राहत और बचाव अभियान तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में राहत पहुंचाने में जरा भी देरी नहीं होनी चाहिए। सपा नेता ने कहा, ‘आपदा के वक्त पहचान मजहब या सरहद से नहीं, सिर्फ इंसानियत से होती है। नेपाल अकेला नहीं है। भारत उसके साथ खड़ा है- दुआ में भी, मदद में भी और भाईचारे में भी।’ इस दौरान जैद अनवर, मिर्जा शाहबाज, मोहम्मद काशिफ, अभिषेक, रिजवान, सूफियान, अमन समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व MLA के भाई ने खड़ी की करोड़ों की ‘दौलत’, Vigilance ने खोली 28 करोड़ की संपत्ति की परतें

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button