Uttarakhand

राष्ट्रपति से संवाद कर गदगद हुए स्कूली बच्चे, भवन की ऐतिहासिक विरासत को जानने का मिला मौका

देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना व कालसी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन का किया भ्रमण, परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों व संग्रहालय का किया अवलोकन, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात बनी यादगार पल, हर स्कूल से पांच-पांच बच्चे थे शामिल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 31 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना और कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर मिला। बच्चों को राष्ट्रपति भवन की भव्यता और देश की संवैधानिक व्यवस्था को करीब से जानने का मौका मिला। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट की। यह पल बच्चों के लिए ऐतिहासिक रहा। तीन दिवसीय इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने शामिल किया गया।

भवन की स्थापत्य कला देखने का मिला मौका

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक का था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर संवाद किया। राष्ट्रपति से संवाद ने बच्चों में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया। राष्ट्रपति से हुई यह आत्मीय व प्रेरणादायी भेंट बच्चों के लिए जीवनभर स्मरणीय अनुभव बन गई। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और संग्रहालय का अवलोकन किया। भवन की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

राष्ट्रपति भवन की यात्रा बच्चों के लिए गौरव का विषय

दिल्ली भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक स्थलों का भी अवलोकन किया। इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों से परे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था व राष्ट्रीय विरासत को समझने का अवसर मिला। जिला जनजाति कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति से भेंट छात्र-छात्राओं के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनेगी।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बाधित, केदारनाथ यात्रा दो-तीन दिन स्थगित

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button