Lucknow City

Lucknow: बारिश से तालाब बनी सड़क, जलभराव से गुस्साए लोगों ने बुद्धेश्वर-मोहान रोड किया जाम

बुद्धेश्वर-वादरखेड़ा कॉलोनी में जल निकासी की समस्या से नाराज लोग सड़क पर उतरे, करीब आधे घंटे तक यातायात रोका, हाथों में पोस्टर लेकर नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी, मौके पर पहुंचे पुलिस व नगर निगम के अधिकारी, कॉलोनी का निरीक्षण कर जल्द समाधान का भरोसा, लोगों ने स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ),1 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ स्थित पारा क्षेत्र की बुद्धेश्वर-वादरखेड़ा कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखा। कल्याण सिंह वार्ड के रहने वाले बड़ी संख्या में लोग बुद्धेश्वर-मोहन रोड पर पहुंच गए। हाथों में पोस्टर लेकर लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

एक किलोमीटर तक लगा जाम

ये भी पढ़ें:

डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में जलभराव से निजात दिलाने, जल निकासी व्यवस्था ठीक करने की मांग वाले पोस्टर थे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, वार्ता बेनतीजा रही

सूचना मिलने पर पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर सड़क खाली कराने की कोशिश की। मामले की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जेई अभिषेक गुप्ता, एई नवीन चंद्र व सफाई इंस्पेक्टर रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
lucknow-rain-waterlogging-buddheshwar-mohan-road-traffic-jam-protest (2)

नगर निगम के अधिकारियों ने देखा जलभराव

नगर निगम अधिकारियों ने कॉलोनी में घूमकर जलभराव की स्थिति देखी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि बारिश होते ही सड़कें व गलियां पानी में डूब जाती हैं। कई जगह घंटों पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। घरों के आसपास पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है।

शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

स्थानीय निवासियों पूजा राजपूत, सुषमा वर्मा, नूरजहां, मिथलेश कुमारी, मुख्तार अली, इशरत अली, कमलेश कुमार, लालू यादव, ज्ञान सिंह, नीरज, अजय, दामोदर, आकाश, अंकित, करन, कमल, सोनी यादव, सरस्वती कश्यप, जीतू, सतीश व प्रदीप का कहना है कि जलभराव को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
lucknow-rain-waterlogging-buddheshwar-mohan-road-traffic-jam-protest (3)

अफसरों ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

नगर निगम अधिकारियों ने नालियों की सफाई कराने के साथ जल निकासी की समस्या दूर करने का भरोसा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द जलभराव से राहत नहीं मिली तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट में अवनीश अवस्थी की सलाह...युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करें

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button