Kanpur City

बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, पिता समेत 3 बेटियों की मौत, बड़ी बेटी गंभीर

कानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे पिता समेत चार बेटियों को करीब दो घंटे बाद निकाला गया, बड़ी बेटी काजल की हालत गंभीर, दिसंबर में होनी थी उसकी शादी

कानपुर, 6 सितंबर 2026:

यूपी में कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान में मुकेश (45) अपनी चार बेटियों के साथ मौजूद थे। मकान गिरने से पांचों लोग मलबे में दब गए। हादसे में मुकेश सहित तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी काजल गंभीर रूप से घायल है।

आवाज सुनकर गांव वालों ने शुरू किया रेस्क्यू

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया। पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे पांचों लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हिरनी गांव में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी। बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवारें व छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह बारिश के दौरान अचानक मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया।

kanpur-rain-house-collapse-father-three-daughters-death (2)

पिता के साथ तीन बेटियों ने दम तोड़ा, दो महीने बाद होनी थी घायल काजल की शादी

CHC में डॉक्टरों ने मुकेश के साथ उनकी बेटियों माया (16), नीतू (12) व पल्लवी (7) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में काजल (19) को कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में काजल ही अकेली बची है। ग्रामीणों के मुताबिक काजल की शादी दिसंबर में होने वाली थी। परिवार के मुताबिक काजल की मां की काफी पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पिता मुकेश मजदूरी करके चारों बेटियों का पालन-पोषण कर रहे थे। पिता के रूप में मुकेश बेटियों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखता था।

दो घंटे तक मलबा हटाते रहे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मकान गिरने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन शुरुआत में कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में संपर्क होने पर भी पुलिस के पहुंचने में वक्त लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से मलबा हटाकर रेस्क्यू शुरू किया। दो घण्टे बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका। सभी को सीएचसी पतारा ले जाया गया। जहां पिता व तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  Kanpur: गुब्बारा बेच रहे अधेड़ की दर्दनाक मौत, कार चालक ने टक्कर मारी फिर 25 मीटर तक घसीटता रहा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button