Uttarakhand

‘आंगन का मिलन’: पात्रों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कलेक्ट्रेट सभागार में की तैयारियों की समीक्षा, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कहा- जिले का कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र अछूता न रहे, प्रत्येक कार्यक्रम व प्रतियोगिता की कराई जाए फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी

राजकुमार तिवारी

पिथौरागढ़, 18 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के हर आंगनबाड़ी केंद्र तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न विभागों के शिविर लगाए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र अभियान से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना और महालक्ष्मी किट वितरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और विभागीय शिविरों को अच्छी तरह से कराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम व प्रतियोगिता की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कराई जाए।

ये भी पढ़ें:

अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रेखा आर्या ने कहा कि शिविर केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि पात्रों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें वास्तविक लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, डीएम आशीष भटगाईं और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: खानपुर में सर्वसमाज की महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार गिरफ्तार

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link