Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी: खेत पर सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, मौके पर हुई मौत

शिवम दिक्षित

लखीमपुर खीरी, 22 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले के महेशपुर रेंज की वन वीट देवीपुर के मन्नापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कधई लाल यादव (60 वर्ष), पुत्र सुरजन, अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे, जब गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में कधई लाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि तेंदुआ उनके शरीर के एक हिस्से को खा चुका था। ग्रामीणों की आवाज सुनकर तेंदुआ मौके से भाग गया। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

ये भी पढ़ें:

सूचना पर डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, वन दरोगा अभिषेक वर्मा, मित्र पाल तोमर, रोहित श्रीवास्तव, राजकुमार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Advertisement

परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदी थाना प्रभारी इंद्र जीत सिंह और रहेरिया चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अकेले खेत पर न जाए और सतर्क रहें। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें  आउटसोर्सिंग पर आक्रोश... शोषण की व्यवस्था खत्म करो, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कही ये बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link