DelhiPolitics

दिल्ली : विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 11 से 6 कांग्रेस-बीजेपी से आए नेता

नई दिल्ली, 22 नबंवर 2024

दिल्ली में अगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें (AAP) ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। पहली सूची में उम्मीदवारों में छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सुमेश शौकीन शामिल हैं। आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति जनगणना को लेकर की नई मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link