Uttar Pradesh

वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत पर गोरखपुर में जश्न, कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

गोरखपुर, 23 नवंबर 2024 :

वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत की घोषणा से पहले ही कांग्रेसियों ने गोरखपुर में सड़कों पर जश्न मनाया। लोगों को मिठाई खिलाई।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने राहगीरों और छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा करा कर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। कांग्रेस को मजबूत बनाने पर लोगों को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के समर्थन में नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एसयूवी में पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर, महाकुंभ से अयोध्या जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link