Lucknow City

ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र, योगी बोले- गांव मजबूत होंगे तो विकसित होगा यूपी

1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिला नियुक्ति-पत्र, UPSSSC ने पूरी की चयन प्रक्रिया  सीएम योगी ने कहा- नए अधिकारी गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में निभाएंगे बड़ी भूमिका, 2017 के बाद यूपी में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी व Economy और Per Capita Income को तीन गुना करने की बात भी कही

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश में Mission Employment के तहत सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र दिए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इन अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए किया गया है।

गांवों के विकास में अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा। यूपी के विकास की बुनियाद ग्राम पंचायतों के आत्मनिर्भर और मजबूत होने से तैयार होगी। ऐसे में नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

lucknow-cm-yogi-adityanath-gram-panchayat-adhikari-appointment-letters-upsssc (2)

ये भी पढ़ें:

ग्राम पंचायत अधिकारी होंगे विकास की कड़ी

योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित ग्राम पंचायत की परिकल्पना को जमीन पर उतारने में ग्राम पंचायत अधिकारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ये अधिकारी ग्राम पंचायतों को नई पहचान देने के साथ गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ाने का काम करेंगे।

UPSSSC की प्रक्रिया पर जोर

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति-पत्र पाने वाले 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने UPSSSC की टीम को भी धन्यवाद दिया। योगी ने कहा कि आयोग ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से चयन प्रक्रिया को तय समय में पूरा किया, जिससे 1,375 परिवारों के जीवन में रोजगार का नया अवसर आया है।

lucknow-cm-yogi-adityanath-gram-panchayat-adhikari-appointment-letters-upsssc (3)

साढ़े नौ लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उनके मुताबिक रोजगार और विकास की रफ्तार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उत्तर प्रदेश आज भारत की Economy के Growth Engine के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में यूपी ने मजबूत जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी क्षेत्र में Growth के मामले में जब Top Three की बात होती है तो उत्तर प्रदेश उसमें नजर आता है।

अर्थव्यवस्था और बजट का आकार तीन गुना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था, Per Capita Income और बजट के आकार को तीन गुना करने में सफलता हासिल की है। उनके मुताबिक प्रदेश अब विकास के कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें  जब युवाओं ने उठाया ब्रश, दीवारों पर दिखा बदलता UP, ‘रंग दे बसंती’ का अनोखा संदेश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link