Lucknow City

Lucknow News: गुस्से में चढ़ा दिया ‘छोटा हाथी’, बुजुर्ग की गई जान, महिला और मासूम घायल

मलिहाबाद में तेज रफ्तार डाला से तीन लोगों को रौंदकर फरार हुआ आरोपी, बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप पर हुए शांत, मुख्य आरोपी हिरासत में

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 29 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार डाला (छोटा हाथी) से रौंदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला और उसकी मासूम बेटी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने नवीपनाह आधे की चौकी रोड जाम कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना सोमवार देर रात कासमंडी कलां गांव के कुम्हारन टोला की है। पुलिस के मुताबिक श्यामलाल (60) अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान गांव निवासी फरजान अपना डाला मोड़ रहा था। वाहन निकालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद फरजान ने डाला तेज गति से दौड़ा दिया और श्यामलाल, रूमन पत्नी रामनरेश तथा उनकी बेटी रितिका उर्फ पीहू को रौंदते हुए निकल गया।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान श्यामलाल की मौत हो गई। वहीं रूमन और उनकी बेटी रितिका का इलाज जारी है और दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।
lucknow-news-malihabad-chota-hathi-accident-elderly-dead-protest (2)

बुजुर्ग की मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी के मुताबिक मुकेश पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल की तहरीर पर फरजान अहमद पुत्र नबी अहमद, अकील अहमद पुत्र हबीब अहमद और डॉ. शकील पुत्र हबीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी फरजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश-मुलायम-शिवपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टरों पर सपा का हल्लाबोल, पुलिस को दी तहरीर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link