Lucknow City

आपदा आएगी तो लखनऊ से पूरे UP पर नजर, CM योगी आज करेंगे हाईटेक कमांड सेंटर का लोकार्पण

24×7 इमरजेंसी सेंटर में हर आपदा की पल-पल निगरानी, डिजिटल कमांड सिस्टम से राहत-बचाव में होगा त्वरित फैसला और बेहतर समन्वय

लखनऊ, 19 जुलाई 2026:

यूपी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय की नई ताकत मिलने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के निकट निर्मित यह भवन प्रदेश के लिए अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

नए मुख्यालय की सबसे बड़ी खासियत यहां स्थापित 24×7 संचालित अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र है। किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भवन में राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और विशेषज्ञों के साथ संवाद को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह नया मुख्यालय प्रदेश में आपदा के समय त्वरित निर्णय और प्रभावी राहत-बचाव अभियानों का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री राजस्व सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें  CM सीएम योगी ने जयंती पर अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले... उन्होंने देश को दी नई विकास दृष्टि

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button