Sitapur City

Sitapur News : बिल्डिंग मैटीरियल में मुनाफे का झांसा, 20 लाख हड़पे, नौकरी के नाम पर भी वसूली

सीपीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ लिपिक समेत तीन पर रकम लेने का आरोप, चेक देकर भुगतान टालते रहे पीड़ित का दावा-28 और लोगों का पैसा भी फंसा, रकम मांगने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिले के सिधौली में बिल्डिंग मैटीरियल के कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई। बिसवां निवासी लियाकत अली ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के वरिष्ठ लिपिक दीपक सिंह, उसकी पत्नी कोनिका सिंह और मोहम्मद आदिल रिजवान पर रकम लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी पैसे लिए जाने की शिकायत की है। चेक देने के बाद भुगतान नहीं हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

परिचित ने कारोबार में पैसा लगाने को कहा

लियाकत के मुताबिक उसके परिचित मोहम्मद आदिल रिजवान ने उसे दीपक सिंह से मिलवाया था। आरोप है कि दीपक सिंह ने बताया कि वह सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को मौरंग, गिट्टी, सीमेंट, सरिया समेत बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई करता है। इसमें अच्छा मुनाफा होता है। आदिल रिजवान ने भी कारोबार में पैसा लगाने पर मुनाफे में हिस्सा मिलने का भरोसा दिया। इसके बाद लियाकत ने कई बार में 20 लाख 12 हजार 550 रुपये दिए। इसमें नकद और ऑनलाइन भुगतान भी शामिल था। रकम लेने के बाद न मुनाफा दिया गया और न मूलधन वापस किया गया।

12.50 लाख के चेक दिए, खाते में नहीं थी रकम

लियाकत का कहना है कि लोगों के दबाव के बाद दीपक सिंह ने उसे करीब 12.50 लाख रुपये के चेक दिए। बैंक में भुगतान कराने पहुंचने पर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने की बात कहकर भुगतान टाल दिया गया। रकम लौटाने का शपथपत्र दिए जाने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया। लियाकत ने अपनी बहन और साले को नौकरी दिलाने के नाम पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:

28 लोगों का पैसा भी फंसा होने का दावा

लियाकत का दावा है कि उसके अलावा 28 अन्य लोगों की रकम भी वापस नहीं की गई। इनमें सीतापुर और लखीमपुर खीरी के अलग-अलग इलाकों के लोग शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इन सभी लोगों के नाम भी दिए हैं। पैसा वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने लियाकत की शिकायत पर दीपक सिंह, कोनिका सिंह और मोहम्मद आदिल रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की गई जान...पिता समेत चार बाराती घायल, ऐसे हुआ हादसा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link