Sitapur City

Sitapur News : बैंककर्मी बनकर लिंक भेजा, कहा… पेमेंट भेजा है, बैलेंस चेक करिए, क्लिक करते ही उड़े 8 लाख

दो बार में 4-4 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर, मोबाइल पर मैसेज आने के बाद इंजीनियर को ठगी का पता चला, बैंक से जानकारी जुटाने पर धनबाद और महाराष्ट्र के खातों में रकम पहुंचने की बात सामने आई

सीतापुर, 26 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर में साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी के इंजीनियर को यूको बैंक कर्मचारी बनकर निशाना बनाया। ठग ने फोन पर खाते में आने वाली रकम के बारे में जानकारी ली और फिर व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद इंजीनियर के खाते से दो बार में 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।

खाते में रकम आने की बात कहकर शुरू की बातचीत

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इमलिया निवासी आफाक अहमद खान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया और पूछा कि खाते में कुछ रुपये आने थे, वह रकम पहुंची या नहीं। आफाक ने रकम नहीं आने की बात कही। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक के जरिए पेमेंट से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेज दिया।

लिंक पर क्लिक करते ही दो ट्रांजैक्शन

व्हाट्सऐप पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से दो बार में 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। कुछ देर बाद मोबाइल पर रकम निकलने के मैसेज आए तो आफाक को साइबर फ्रॉड का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर खाते की जानकारी निकलवाई। शुरुआती जांच में सामने आया कि 4 लाख रुपये धनबाद के पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में भेजे गए हैं, जबकि दूसरी 4 लाख रुपये की रकम महाराष्ट्र बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई है।

ये भी पढ़ें:

साइबर ठगी का कोलकाता कनेक्शन

पीड़ित ने बैंक के साथ साइबर सेल और महमूदाबाद कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस से रकम की रिकवरी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में साइबर ठगी का कनेक्शन पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आसपास से इलाकों से जुड़ा मिला है।

ये भी पढ़ें  कॉलोनी में बसे पूर्व विधायक समेत 27 लोगों से मांगे मालिकाना हक के दस्तावेज, नोटिस चस्पा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link