Lucknow News: आज शहर के 10 इलाकों की बिजली रहेगी गुल, जानें कटौती का पूरा शेड्यूल
चिनहट के शिवपुरी, कपूरथला और निरालानगर उपकेंद्रों पर होंगे मरम्मत कार्य, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।अलग-अलग उपकेंद्रों पर मरम्मत और परीक्षण कार्य के चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें और कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखें।
चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र पर परीक्षण कार्य के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान चिनहट, देवा रोड, हिमसिटी, नंदपुर, देवा अमारी, दुर्गामिल, तकरोही, कंचनापुरी मटियारी, सिल्वर लाइन और कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं अलीगंज के कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सेक्टर बी अलीगंज, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक, एमआईजी कॉलोनी, एचआईजी कॉलोनी, मिर्जाबाग और सेक्टर ई अलीगंज के आसपास के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
निरालानगर उपकेंद्र से जुड़े बड़ा और छोटा चांदगंज, चांदगंज गार्डन, सेक्टर ए महानगर, छप्पर तल्ला और सब्जी मंडी क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा अहिबरनपुर उपकेंद्र के गल्लामंडी, मूंगफली मंडी और आदर्शपुरम के आसपास के इलाकों में भी इसी अवधि में बिजली कटौती रहेगी।
बिजली विभाग के निर्धारित कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की सलाह है कि संबंधित इलाकों के लोग पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी विद्युत कार्य समय से पहले कर लें।






