National

जंतर-मंतर पर फिर गरजा विपक्ष: हिरासत में राहुल गांधी-प्रियंका, बोलीं- हमें जमीन पर पटक दिया, अब नहीं हटेंगे

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प, राहुल बोले- मेरे खिलाफ 45 FIR, 100 भी मंजूर…हर FIR एक मेडल

न्यूज डेस्क, 7 अक्टूबर 2026:

दिल्ली में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। INDIA ब्लॉक के तमाम सांसदों और नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर कूच किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जमीन पर पटक दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई जगह खरोंच दिया है। प्रियंका ने साफ कहा कि वह वहां से नहीं हटेंगी। चाहे पुलिस अपनी पूरी ताकत क्यों न लगा दे।
jantar-mantar-protest-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-detained-gyanesh-kumar-resignation (2)

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनपथ स्थित एक रेस्तरां में INDIA ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया। लंच के बाद राहुल गांधी, खड़गे और विपक्षी सांसद बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली में भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद मंगलवार को तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को ‘वैध मुख्य चुनाव आयुक्त’ मानने से इनकार करते हुए एक बार फिर उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

Advertisement

मंगलवार के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ विपक्षी नेताओं के खिलाफ आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ पहले से 45 एफआईआर हैं और उनका लक्ष्य 100 एफआईआर का है। उन्होंने कहा, ‘हर FIR मेरे लिए एक मेडल है।’
jantar-mantar-protest-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-detained-gyanesh-kumar-resignation (3)

एक दिन पहले भी विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने आकाशवाणी भवन के पास घंटों धरना दिया था। बुधवार को जंतर-मंतर का प्रदर्शन इसी आंदोलन की अगली कड़ी रहा।

ये भी पढ़ें  अभाविप के SEIL कार्यालय 'यशवंत' का दिल्ली में सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया लोकार्पण

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link