Uttarakhand

उत्तराखंड में कारोबार की राह आसान करने पर जोर, धामी बोले- सरकार उद्योगों की निगरानी से ज्यादा उनके साथ खड़ी

हरिद्वार में 7वें CII Uttarakhand Industrial Summit & Expo-2026 में पहुंचे सीएम, कहा- सिंगल विंडो में 26 विभागों की 206 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन, 29 हजार से ज्यादा नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, खुरपिया में 1,002 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, हरिद्वार के बाद सेलाकुई और पंतनगर में फ्लैटेड फैक्ट्री की तैयारी

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 8 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को 7वें CII Uttarakhand Industrial Summit & Expo-2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सिर्फ नियामक की भूमिका में नहीं है। सरकार उद्यमियों और निवेशकों के साथ सहयोगी व सहभागी के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और आसान व्यवस्था तैयार की जा रही है।

आध्यात्मिक पहचान के साथ आर्थिक ताकत पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार की पहचान आध्यात्मिक नगरी के साथ अब उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के तौर पर भी बनी है। इस तरह के Industrial Summit उद्योग, व्यापार, निवेश और Innovation को एक मंच देते हैं। इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। सरकार पूरे उत्तराखंड को आध्यात्मिक शक्ति केंद्र के साथ आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसमें उद्योग, व्यापार, निवेश और युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

uttarakhand-industrial-summit-dhami-msme-investment-employment (2)

Advertisement

29 हजार से ज्यादा MSME, 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

धामी ने कहा कि उद्योगों के लिए बनाई गई नीतियों के असर से प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से ज्यादा नई MSME इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों से करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेश मित्र व्यवस्था शुरू की गई है। Single Window System को मजबूत करते हुए 26 प्रमुख विभागों की 206 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सड़क, रेल से बेहतर हुआ कारोबार का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम चल रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने से राज्य में Industrial और Business Activities के लिए माहौल मजबूत हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना सहित बेहतर होती कनेक्टिविटी से Logistics सुविधाओं में भी सुधार हो रहा है।

नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने युवा

धामी ने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला न बने, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करे। इसी सोच के साथ Startup और Innovation को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड Startup Policy लागू करने के साथ स्टार्टअप्स को आर्थिक मदद देने के लिए 200 करोड़ रुपये के Venture Fund की व्यवस्था की गई है।

खुरपिया में 1,002 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में करीब 1,002 एकड़ क्षेत्र में Integrated Manufacturing Cluster विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

uttarakhand-industrial-summit-dhami-msme-investment-employment (3)

पहाड़ों में छोटे उद्योगों पर जोर

धामी ने कहा कि औद्योगिक विकास को सिर्फ मैदानी जिलों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष Industrial Parks की दिशा में काम हो रहा है। छोटे उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए हरिद्वार में Flatted Factory विकसित की जा रही है। आगे सेलाकुई और पंतनगर में भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

लोकल प्रोडक्ट को बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार को बड़े बाजार से जोड़ने पर भी फोकस किया जा रहा है। एक जनपद, दो उत्पाद जैसी योजनाओं के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की कोशिश है। फार्मा, हर्बल, आयुष, इंजीनियरिंग और ऑटो-कंपोनेंट सेक्टर में भी उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बिजनेस रिफॉर्म में टॉप अचीवर्स, एक्सपोर्ट इंडेक्स में भी बढ़त

धामी ने कहा कि राज्य की Industry Friendly Policies को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स श्रेणी मिली है। Export Preparedness Index-2024 में भी राज्य ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों से उत्तराखंड में मौजूद संभावनाओं का लाभ उठाकर निवेश और रोजगार सृजन में भागीदार बनने की अपील की।

प्रदीप बत्रा ने उद्योगों को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हरिद्वार में आयोजित यह Industry Programme उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उद्योग जगत को Quality और Innovation के साथ आगे बढ़ना होगा। उनका कहना था कि मजबूत संकल्प और इच्छाशक्ति से कोई लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और वैश्विक स्तर पर मजबूत राष्ट्र बन सकता है। पिछले वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है।

uttarakhand-industrial-summit-dhami-msme-investment-employment (4)

प्रदर्शनी का जायजा लेकर पुलिस जवानों से भी मिले सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना, प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी ली और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने जवानों को पूरी लगन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उद्यमी, जनप्रतिनिधि व अफसर हुए शामिल

कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राज्य मंत्री आदेश सैनी, विक्रम भुल्लर, CII उत्तराखंड अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सौरव दास, इंडस्ट्री सेक्रेटरी विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सिडकुल के प्रबंध निदेशक सौरव गहवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, CII उत्तराखंड निदेशक गौरव लांबा, चेयरपर्सन सोनिया, संदीप जैन समेत उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड में सूचना विभाग की झांकी प्रथम स्थान पर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link