Lucknow City

Lucknow News : सौ बीघा में प्लॉटिंग का खेल, गोसाईंगंज से मोहनलालगंज तक चला LDA का बुलडोजर

बिना लेआउट पास कराए काटी जा रही थीं पांच अवैध कॉलोनियां, बेली से खुजौली तक प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई, निजी विकासकर्ताओं के अनियोजित निर्माण ढहाए गए

लखनऊ, 9 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिना नक्शा पास कराए जमीन पर प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कार्रवाई की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में गोसाईंगंज और मोहनलालगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर 100 बीघा से अधिक जमीन पर विकसित की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी गईं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की।

गोसाईंगंज में चार जगहों पर कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक, गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्राम बेली, मोहारी कला, उदवतखेड़ा और शिवलर माइनर के किनारे अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां सुरेश कुमार राठौर, प्रगति साहू, मनीष मिश्रा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, विष्णु गुप्ता समेत अन्य लोगों की ओर से करीब 90 बीघा जमीन पर की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

lucknow-lda-bulldozer-action-100-bigha-illegal-plotting-gosainganj-mohanlalganj (2)

ये भी पढ़ें:

मोहनलालगंज के खुजौली में 18 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर

मोहनलालगंज के ग्राम खुजौली में सरस्वती लॉन के पीछे भी एलडीए की टीम ने कार्रवाई की। यहां अभिषेक सिंह, राजू समेत अन्य लोगों की ओर से करीब 18 बीघा जमीन पर बिना लेआउट स्वीकृति प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों के खिलाफ प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  LDA का बुलडोजर एक्शन: गोमतीनगर विस्तार में 6 अवैध कार वर्कशॉप ध्वस्त, चौक-वजीरगंज में निर्माण सील

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link