Lucknow City

यात्रीगण ध्यान दें: CJP Protest से रेल नेटवर्क पर ‘ब्रेक’! लखनऊ-दिल्ली की कई ट्रेनें ठप

हजारों यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस समेत कई ट्रेनें निरस्त, दिल्ली जाने वालों के लिए रोडवेज बसों का सहारा, नोएडा-गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की तैयारी

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन का असर लखनऊ-दिल्ली रेल यातायात पर पड़ रहा है। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों के आसपास यातायात की स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। शुक्रवार को लखनऊ और बनारस से दिल्ली जाने वाली पांच ट्रेनें नहीं चलीं, जबकि आथ दिल्ली रूट की कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे त्योहारों और वीकेंड के दौरान सफर की योजना बना रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रखा गया है।

लखनऊ मेल से तेजस तक, यात्रियों को झटका

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल, 12429 एसी एक्सप्रेस और 82501 तेजस एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं हुआ। अचानक बदले रेल परिचालन के चलते यात्रियों को अपनी यात्रा की योजनाएं बदलनी पड़ीं।

आज ये ट्रेनें निरस्त, गोमती पर भी असर

आज 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस और 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को भी नहीं चलेगी। ऐसे में दिल्ली जाने या वहां से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:

lucknow-delhi-trains-cancelled-cjp-protest-railway-updates (2)

Advertisement

रेल से झटका, बसों से राहत की तैयारी

ट्रेनों के रद्द होने के बीच रोडवेज बसें यात्रियों के लिए बड़ा विकल्प बनी हुई हैं। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर बसों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया है और न ही किसी बस को निरस्त किया गया है। यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के संबंधित अफसरों को संचालन और यात्री सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  मजदूरी करने निकले थे श्रमिक दोस्त... कार की ठोकर ने ली दोनों की जान, बेसहारा हुए परिवार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link