Uttar Pradesh

UP News: योगी ने मेधावी खिलाड़ियों पर बरसाया सम्मान, नन्हीं बेटियों को दिया आशीर्वाद, किसानों को भी सौगात

बलरामपुर में मुख्यमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रैकशूट देकर बढ़ाया हौसला, स्कूली बच्चों को पढ़ाई की सामग्री और किसानों को कृषि यंत्र प्रदान किए

बलरामपुर, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद में रविवार को खिलाड़ियों, नन्हीं बेटियों, स्कूली बच्चों और किसानों का उत्साह बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया। वहीं, स्कूली बच्चों को आशीर्वाद पत्र और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा बच्चियों को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें स्टडी टेबल व चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि मेले का शुभारंभ करने के साथ कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बढ़ाया मान

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। 36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज में लॉन्ग जंप स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कंचन को सम्मानित किया गया। प्राची जैन को लखनऊ की प्रांतीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सम्मान मिला। सहारनपुर में राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाली संध्या यादव और ममता को भी पुरस्कृत किया गया।

yogi-adityanath-balrampur-medal-winning-players-farmers-agriculture-tools (2)

ये भी पढ़ें:

ताइक्वांडो में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। पलक शुक्ला और अनाया गुप्ता को लखनऊ में आयोजित 44वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। पलक ने कानपुर की पांचवीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बेंगलुरु में आयोजित 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली साची कश्यप, साक्षी सिंह और साक्षी सिद्धार्थ को भी प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement

बच्चों की पढ़ाई और प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के 12 बच्चों को आशीर्वाद पत्र और पठन-पाठन सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह मजबूत करना रहा। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की छात्राओं गायत्री, प्रिया और जयश्री ने मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्पगुच्छ, स्वरचित कविता और पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम का संचालन तान्या वाजपेयी ने किया।

yogi-adityanath-balrampur-medal-winning-players-farmers-agriculture-tools (3)

किसानों को कृषि यंत्रों की सौगात

कृषि मेले में मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्मानित कर खेती-किसानी को आधुनिक बनाने का संदेश दिया। जगनारायण और मोतीलाल यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत चाबी प्रदान की गई। वहीं, सर्वेश्वर मणि तिवारी, दिलीप कुमार और हरीश कुमार को पावर स्प्रेयर दिए गए। कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से खेती से जुड़ी गतिविधियों और कृषि संसाधनों का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में खेल, शिक्षा और कृषि को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर देखने को मिला।

ये भी पढ़ें  अयोध्या में दलित बेटी से दरिंदगी: आंखें फोड़ीं, हड्डियां तोड़ीं, निर्वस्त्र मिला शव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link