Barabanki City

बाराबंकी पहुंची पारख महासंघ की आत्मसम्मान यात्रा, कौशल किशोर ने युवा पीढ़ी को दिया ये खास संदेश

सीतापुर से जिले में दाखिल हुई यात्रा का एक दर्जन स्थानों पर हुआ स्वागत, पूर्व केंदीय राज्यमंत्री के साथ रहीं विधायक जयदेवी कौशल, शिक्षा में समानता की मांग रखी, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया

बाराबंकी, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में समान शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर पारख महासंघ की आत्मसम्मान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जनसभाएं हुईं व लगभग एक दर्जन स्थानों पर यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखे गए। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में विधायक जय देवी सहित कई नेता शामिल हुए। यात्रा के दौरान बच्चों को नशे से दूर रखने, अपराध के प्रति जागरूक करने सहित शिक्षा में समान अवसर देने की मांग उठाई गई।

हर बच्चे को मिले शिक्षा का समान अवसर

कौशल किशोर ने कहा कि देश में अमीर हो या गरीब, सभी बच्चों को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। उन्होंने पाठ्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों को शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही नशे के शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे इसके दुष्प्रभावों को समझकर इससे दूर रह सकें।

parakh-mahasangh-aatmasamman-yatra-barabanki-kaushal-kishore (2)

ये भी पढ़ें:

कानून की जानकारी होना जरूरी

कौशल किशोर ने अपराध मुक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को अलग-अलग अपराधों व उनके लिए निर्धारित कानूनी सजा के बारे में भी बताया जाना चाहिए। इससे उनमें कानून के प्रति समझ विकसित होगी, साथ ही अपराध से दूर रहने की सोच मजबूत होगी।

Advertisement

एक दर्जन स्थानों पर स्वागत

सीतापुर जिले से बाराबंकी की सीमा में दाखिल हुई यात्रा का महमूदपुर बनौंगा, ग्राम पंचायत नगर देवां रोड, ग्वारी चौराहा, विशुनपुर चौराहा, बिलौली महाराज, कोटवा कलां मोतीराम पुरवा, नकरसेन बाबा देवकलिया सद्दीपुर रोड, सेवाला बाबा देवस्थान ग्राम सवितापुर, मसौली चौराहा व आखिर में पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। यहां से यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

parakh-mahasangh-aatmasamman-yatra-barabanki-kaushal-kishore (3)

पारख महासंघ के पदाधिकारी एकजुट दिखे

इन दौरान पारख महासंघ के तमाम पदाधिकारियों के साथ राधे पासी, सतीश रावत, मोहित यादव, विजय बहादुर यादव, गुलाब सिंह रावत, लक्ष्मन प्रसाद, झब्बूलाल, चन्दन पासी, डॉ. वेदप्रकाश रावत, अनुतेश रावत, कुलदीप रावत, अनिल रावत, छोटेलाल रावत, रामगोपाल रावत, सुशील कुमार रावत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रील का शौक : अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की 'हीरोगिरी'... निरीक्षण के स्टाइल पर जांच का झटका

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link