Lucknow City

लखनऊ IT सिटी में किसानों की बल्ले-बल्ले! 534 काश्तकारों को मिले 800 विकसित भूखण्ड, लॉटरी से चमकी किस्मत

सुल्तानपुर रोड पर 3,500 एकड़ में विकसित हो रही आवासीय योजना में लैंड पूलिंग के तहत आवंटन, 6 श्रेणियों के भूखण्डों का निकला ड्रॉ, पहले तीन चरणों में भूखण्ड पा चुके हैं 931 किसान

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में विकसित हो रही आईटी सिटी आवासीय योजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने लैंड पूलिंग नीति के तहत आयोजित लॉटरी ड्रॉ में 534 किसानों को 800 विकसित भूखण्ड आवंटित किए। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में भूखण्ड मिलने के बाद काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लॉटरी की पर्चियां किसानों से ही निकलवाई गईं। ड्रॉ का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक़ सुल्तानपुर रोड पर लगभग 3,500 एकड़ क्षेत्रफल में आईटी सिटी आवासीय योजना विकसित की जा रही है। लैंड पूलिंग नीति के तहत जिन किसानों और भू-स्वामियों ने गत 31 अगस्त तक अपनी भूमि का अनुबंध प्राधिकरण के पक्ष में कराया था, उन्हें उनकी भूमि के 25 प्रतिशत के समतुल्य विकसित भूखण्ड आवंटित किए गए हैं।

छह श्रेणियों में आवंटित किए गए भूखण्ड

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के अनुसार योजना के चौथे चरण की लॉटरी में छह श्रेणियों के भूखण्ड शामिल रहे। इनमें 288 वर्गमीटर के 327, 200 वर्गमीटर के 59, 162 वर्गमीटर के 57, 128 वर्गमीटर के 87, 72 वर्गमीटर के 118 और 35 वर्गमीटर के 152 भूखण्ड आवंटित किए गए। इस तरह अलग-अलग आकार के 800 विकसित भूखण्ड किसानों के हिस्से आए।

ये भी पढ़ें:

तीन चरणों में पहले ही आवंटित हो चुके हैं 1,397 भूखण्ड

आईटी सिटी योजना में किसानों को भूखण्ड आवंटित करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। अपर सचिव ने बताया कि पहले तीन चरणों में 931 किसानों को 1,397 विकसित भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। अब चौथे चरण में 534 किसानों को 800 भूखण्ड मिलने के साथ आवंटन का दायरा और बढ़ गया है। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, अनु सचिव संजीव कुमार, प्रभारी अधिकारी-योजना रवि नंदन सिंह सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राजाजीपुरम व्यापार मंडल चुनाव: गाजे-बाजे के साथ अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link