Uttarakhand

आबादी वाले इलाके में घुसा भालू, हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर, दहशत में ग्रामीण

ज्योतिर्मठ नगर के सिंहधार वार्ड में जानवर के हमले से घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती, वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने से लोगों में नाराजगी, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

योगेंद्र मलिक

चमोली, 13 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ नगर के सिंहधार वार्ड में मंगलवार को भालू ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तुरंत ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक की हालत ज्यादा खराब है। वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी हैं। वहीं, आएदिन जानवरों के हमलों से ग्रामीण में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार भालू ने सबसे पहले परिवार की गोशाला में घुसकर गाय पर हमला किया। गाय को बचाने पहुंचे परिवार के सदस्यों पर भी भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद सिंहधार वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भालू की सक्रियता से चिंतित हैं और परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने और आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर समस्या बना हुआ है। बता दें कि वर्ष 2000 से 31 जनवरी 2026 तक वन्यजीवों के हमलों में 1,296 लोगों की मौत हुई, जबकि 6,624 लोग घायल हुए। वहीं, जनवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच वन्यजीवों से संबंधित घटनाओं में 55 लोगों की मौत हुई और 407 लोग घायल हुए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून : गैंगस्टर मर्डर का खुलासा, जिम मेंबर बनकर की थी रेकी, दो गिरफ्तार, मेन शूटर फरार

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link