CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : एयरपोर्ट पर डिब्बे में पैक मिला नवजात का शव… सहम गए कर्मचारी

लखनऊ, 3 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक डिब्बे में नवजात का शव मिला। डिब्बा कोरियर कराने आये एजेंट के सामान में रखा था। शव देख कार्गो स्टाफ दहशत में आ गया। कोरियर एजेंट को पकड़ कर सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।

बुकिंग के लिए पहुंचे कोरियर एजेंट के सामान में था डिब्बा

बताते हैं कि एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक निजी कम्पनी का कोरियर एजेंट कार्गो के माध्यम से सामान बुक कराने पहुंचा था। कार्गो स्टाफ बुक हुए सामान की स्केनिंग कर रहा था। इस दौरान प्लास्टिक के एक डिब्बे में नवजात का शव डिटेक्ट हुआ। कार्गो स्टाफ ने पैकेट खोला तो उसमें वाकई नवजात का शव था। यह देख कार्गो स्टाफ डर गया।

ये भी पढ़ें:

एजेंट को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया

Advertisement

इसकी सूचना वहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को देने के साथ ही पुलिस को भी बताया गया। इसके बाद कोरियर एजेंट से पूछताछ की गई लेकिन वह डिब्बे तथा शव के बारे में जानकारी नहीं दे सका। दूसरी तरफ, नवजात के शव को परीक्षण के लिए किसी व्यक्ति द्वारा मुंबई भेजने की बात सामने आ रही है लेकिन इस सम्बन्ध में कोई पेपर कोरियर एजेंट के पास नहीं था। पुलिस उक्त डिब्बे को बुक कराने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें  आईटीएम गोरखपुर के छात्रों ने बनाया पर्यावरण मित्र दिवाली लाइटिंग सिस्टम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link