Uttar Pradesh

वाराणसी : बड़ागांव क्षेत्र में जंगली जानवर की दहशत… अब किसको बनाया निशाना

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 8 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में बड़ागांव क्षेत्र के बौरहवा सोनकर बस्ती में जंगली जानवर की आमद से लोग दहशत में हैं। शनिवार रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर चार बकरियों को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गांव में भय का माहौल है।

वन विभाग की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताते हैं कि बस्ती के वकील सोनकर के घर में बंधी चार बकरियों पर रात में किसी जंगली जानवर ने हमला किया। वकील के मुताबिक वे बकरियों को रात में घर में बांधते हैं। रविवार सुबह देखा तो चारों बकरियां क्षत-विक्षत अवस्था में मृत पड़ी थीं। इसकी जानकारी होने के बाद से लोग डरे हैं।

Advertisement

एक माह में कई बकरियों को बनाया निशाना

इस घटना से पहले भी गांव में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक महीने में गांव के बब्बू सोनकर की तीन, राजकुमार सोनकर की दो और लग्गड़ सोनकर की एक बकरी को जंगली जानवरों ने अपना शिकार बनाया था। एक महीने में 10 बकरियों के मरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें  आगरा: CBI अधिकारी बनकर महिला से 2.80 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, बैंक मैनेजर भी शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link