CrimeUttar Pradesh

मेरठ : पुलिस से भिड़ा वांटेड क्रिमिनल, पैर में लगी गोली… पहुंच गया अस्पताल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के मेरठ में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और अस्पताल पहुंचाया है।

गिरफ्तारी पर घोषित था 25 हजार का इनाम

ये भी पढ़ें:

यह मुठभेड़ मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार रात हुई। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे मौके पर पकड़ लिया गया। उसके पास बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। बदमाश की पहचान उमर के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

Advertisement

लूट व महिला की हत्या में था वांटेड

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक गत 16 जून को कोतवाली क्षेत्र में लूट के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल तीन बदमाशों में से दो पकड़े जा चुके थे। तीसरा आरोपी उमर फरार था। उमर पर लूट व चोरी के कई केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का दिखा संगम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link