Uttar Pradesh
महाकुम्भ: लगभग 40,000 पुलिसकर्मी देखेंगे प्रयागराज महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ, 11 दिसम्बर 2024
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए 40,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग और उससे संबंधित विभागों को 250 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में कार्य प्रगति पर है और महाकुंभ शुरू होने से पहले सारी व्यवस्था पूरी हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह महाकुंभ एक डिजिटल महाकुंभ के रूप में जाना जाएगा जहां श्रद्धालुओं को डिजिटल फैसिलिटेशन के अलावा डिजिटल सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
महाकुंभ में 40- 45 दिन की अवधि में देश-विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालु आने का अनुमान है।






