Uttarakhand

वात्सल्य योजना : बच्चों को मिली आर्थिक मदद, कैबिनेट मंत्री ने खातों में भेजे 2.84 करोड़ रुपये

रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय से डीबीटी से जारी की दो माह की सहायता राशि, संरक्षक खोने वाले बच्चों के भविष्य को संवारने का किया जा रहा प्रयास, 21 वर्ष की आयु तक मिलती है सहायता

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 नवंबर 2026:

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने सितंबर और अक्टूबर की आर्थिक सहायता के रूप में 9477 बच्चों के बैंक खातों में 2 करोड़ 84 लाख 31 हजार रुपये भेजे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि जारी की। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से माता-पिता या संरक्षक खोने वाले बच्चों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उनकी शिक्षा और भविष्य को संवारने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र बच्चों को 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक प्रति माह तीन हजार रुपये की सहायता दी जाती है।

1817 बच्चे योजना से हो चुके बाहर

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिला स्तरीय समिति ने अब तक 6544 बच्चों को योजना के लिए अनुमोदित किया है। सितंबर में 30 और अक्टूबर में 23 बच्चों ने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 1565 बच्चे 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा मृत्यु, सेवायोजन, माता-पिता के पुनर्विवाह और लाभार्थी के विवाह सहित अन्य कारणों से 252 बच्चे योजना से बाहर हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 1817 बच्चे योजना से बाहर हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

देहरादून के बच्चों को 40.70 लाख

सितंबर और अक्टूबर में जनपदवार जारी धनराशि में देहरादून को 40.70 लाख, टिहरी को 38.07 लाख, ऊधमसिंह नगर को 37.80 लाख और हरिद्वार को 34.98 लाख रुपये मिले। नैनीताल में 28.29 लाख, पौड़ी में 26.58 लाख, अल्मोड़ा में 17.01 लाख, उत्तरकाशी में 14.16 लाख, चंपावत में 14.76 लाख, रुद्रप्रयाग में 11.16 लाख, पिथौरागढ़ में 9.30 लाख, चमोली में 6.06 लाख और बागेश्वर में 5.07 लाख रुपये वितरित किए गए। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन तिवारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हर तरफ #DhamiKe5Saal की चर्चा, National Political Trend में सबसे ऊपर पहुंचा हैशटैग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link