Uttar Pradesh

मेरठ: कॉमेडियन सुनील पाल-मुश्ताक खान अपहरण केस में पूर्व पार्षद गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

मेरठ,14 दिसंबर 2024

मेरठ में कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण मामले में एसटीएफ और बिजनौर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर पूर्व पार्षद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। सार्थक पर फिरौती की रकम वसूलने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मामले में लवी पाल समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। लवी पाल को इस अपहरण कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान सार्थक ने दावा किया कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पुलिस जांच में अब तक करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अर्जुन कर्णवाल नामक आरोपी ने लवी पाल को इस अपराध का मुख्य सूत्रधार बताया है, जिसने फर्जी इवेंट कंपनी का इस्तेमाल कर अपहरण की साजिश रची। पुलिस सभी फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शादी में कोट-पैंट पहनकर पहुंचे दो चोर, शगुन का बैग लेकर फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link