Uttar Pradesh

भर्ती में घपला : रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के चेयरमैन सस्पेंड

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 14 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर स्थित मार्डन कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के ही दो अभ्यर्थियों की फर्जी तरीके से हुई नियुक्ति के मामले में रेलवे बोर्ड ने आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) के चेयरमैन नुरुददीन अंसारी को सस्पेंड कर दिया है।सीपीआरओ आईआर अवधेश कुमार को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मालूम हो कि गत 26 अप्रैल को टेक्निकल ग्रेड थर्ड फिटर के पद पर नियुक्ति हुई थी। इस भर्ती के लिए हुई परीक्षा की समीक्षा में पाया गया कि दो अभ्यर्थियों की फर्जी तरीके से नियुक्ति की गई। इस पर रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए भर्ती बोर्ड के चेयरमैन नुरुद्दीन को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी के गांव में पटाखों के विस्फोट से दो लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link