ReligiousUttar Pradesh

वाराणसी : महाकुंभ के दौरान नहीं हो सकेंगे बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 19 दिसंबर 2024 :

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर वाराणसी में भी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। महाकुंभ के दौरान भक्तों को बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें झांकी दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

एलईडी स्क्रीन पर दर्शन कर सकेंगे भक्त

ये भी पढ़ें:

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया है कि महाकुंभ के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है। बताया कि महाकुंभ के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। मंदिर में हेल्प डेस्क खुलेंगी। इनसे श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। मंदिर में प्रसाद, फूल-माला और दूध का इंतजाम भी किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन लाइव दर्शन की सुविधा भी दी जाएगी। एलईडी स्क्रीन पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

पलट प्रवाह : फॉलो किया जाएगा सावन का प्रोटोकॉल

महाकुंभ के मद्देनजर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में विशेष यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान सावन का प्रोटोकॉल फॉलो किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए यथासंभव स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा और आम श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन मिलेगा।

ये भी पढ़ें  ​UP : शहरों में अब तय जगहों पर मिलेगा आवारा कुत्तों को भोजन, गोद लेने की भी होगी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button