ReligiousUttar Pradesh

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा,जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

महाकुम्भ नगर ,23 दिसंबर 2024

प्रयागराज में आज महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबेदारगंज फ्लाई ओवर के निरीक्षण के बीच प्रयागराज एयरपोर्ट में भी यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं के विस्तार का जायजा लिया। अपने निर्धारित समय के बीच उन्होंने एयरपोर्ट में जाकर पूरी साइट का मुआयना किया और एयरपोर्ट के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने एयरपोर्ट में चल रहे समस्त कार्यों पर संतोष जताया और जनवरी के प्रथम सप्ताह में सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। महाकुम्भ के दौरान बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट के माध्यम से भी प्रयागराज आएंगे। इसके लिए सीएम योगी के निर्देश पर प्रयागराज एयरपोर्ट में भी यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है।

महाकुंभ को लेकर युद्धस्तर पर जारी हैं तैयारियां

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज एयरपोर्ट के डायरेक्टर मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के बीच में समय निकालकर एयरपोर्ट पर महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उन सभी तैयारियों को देखा जो खासकर महाकुम्भ के दृष्टिगत की जा रही हैं। पुरानी बिल्डिंग और पार्किंग में जो विस्तार किया गया है वो उससे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। वहीं, नई बिल्डिंग में जो नया विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने उसका भी अवलोकन किया। वह सभी तैयारियों से संतुष्ट रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चूंकि महाकुम्भ 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है ऐसे में यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा, ऐसे में एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएं। मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर तीन से चार मिनट तक तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान प्रोजेक्ट साइट पर पूरा ले आउट प्लान भी देखा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप एयरपोर्ट पर तैयारियां उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और हमारे समस्त कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर महाकुम्भ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और हम दिन के साथ-साथ रात में भी फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयार हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री आवास योजना: हर पात्र लाभार्थी का घर का सपना होगा साकार…..कोई जाति बंधन नहीं

ये भी पढ़ें  बीजेपी नेता के बेटे को कार से कुचलने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link