Maharashtra

अवैध रूप से महाराष्ट्र में रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

मुंबई, 28 दिसम्बर 2024

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि एटीएस द्वारा शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

एक अधिकारी ने कहा, “तदनुसार, नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटों में कार्रवाई की गई। हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया।”

उन पर विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, “ये बांग्लादेशी नागरिक जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज प्राप्त करने में कामयाब रहे थे।”

ये भी पढ़ें:

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के एक संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे।

एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इन्हें अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने भारत में अवैध रूप से काम करने के लिए अपने पहचान पत्र में फर्जीवाड़ा किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, वे पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे।

भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 की मौत, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link