Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार… भड़के लोगों की ये मांग

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 29 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने देवी देवताओं के बारे में सोशल मीडिया पर गत दिनों आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

जिले के ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक ईसानगर देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी अब्दुल लतीफ को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह ईसानगर का निवासी बताया जा रहा है।

शहर में दुकानें बंद कराकर किया प्रदर्शन

देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज हिन्दू संगठन के लोगों ने लखीमपुर शहर की दुकानों को बंद कराया। रविवार को बिलोबी मैदान में भारी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने आरोपी युवक अब्दुल लतीफ को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : गिल-बटलर का दिखा दम... GT ने RCB को रौंदा, 26वीं सफल चेज से टेबल में पकड़ी रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link