Uttar Pradesh

ASI ने ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

मयंक चावला

आगरा,31 दिसम्बर 2024:

यूपी के आगरा में ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आज और कल सभी ASI कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए अन्य स्मारकों से कर्मचारियों को बुलाकर उनकी ड्यूटी ताजमहल में लगाई गई है। शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल के दोनों गेटों तक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अनुमान है कि नए वर्ष के आगमन पर ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:

ASI के इस कदम से पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP में बदला मौसम बना आफत : कई जिलों में बारिश के साथ ओलों की मार, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link