ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ 2025 : रेलवे विभाग की खास तैयारी…. कुंभ थीम पर आधारित कोच तैयार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,31 दिसम्बर 2024:

केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और महाकुंभ की दिव्यता को ध्यान में रखते हुए कुंभ थीम पर आधारित रेलवे कोच तैयार किए जा रहे हैं।

इन कोचों को महाकुंभ की संस्कृति, परंपरा और आस्था को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक चित्रों और रंगों से सजाया जा रहा है। इन चित्रों में महाकुंभ के प्रमुख घाटों, साधु-संतों के पवित्र गंगा स्नान और सांस्कृतिक धरोहरों को उकेरा गया है, ताकि श्रद्धालु यात्रा के दौरान महाकुंभ की दिव्यता का अनुभव कर सकें।

ये भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रचार-प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रेलवे कोचों को श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पहल महाकुंभ के ऐतिहासिक महत्व को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को एक विशेष अनुभव प्रदान करेगी।

Advertisement

महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए यह रेलवे की पहल यात्रा को सुखद,रोमांचक और यादगार बनाने में मददगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें  बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ – तीन बदमाश घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link