CrimeUttar Pradesh

बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ – तीन बदमाश घायल

मयंक चावला
आगरा, 20 दिसंबर 2024:

यूपी के आगरा के खंदौली क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। ये वही बदमाश हैं जिन्होंने 20 दिसंबर को एक फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। खंदौली पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, लूटी गई बाइक, और फाइनेंस कर्मी से लूटे गए ₹15,000 बरामद किए।

ये भी पढ़ें:

एसीपी एत्मादपुर, पीयूष कांत ने बताया कि घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि अन्य जुड़े अपराधियों पर भी कार्रवाई की जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सपा मुखिया ने शेयर बाजार में गिरावट पर भाजपा को घेरा, कहा-पाई-पाई का हिसाब लेंगे युवा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link