Uttar Pradesh

गोरखपुर में हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, कई संदिग्ध कपल हिरासत में

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 10 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित गीता वाटिका के पास स्थित एक हुक्का बार में बीती रात पुलिस ने छापेमारी की, जिसके दौरान कई संदिग्ध कपल जोड़े को हिरासत में लिया गया। पुलिस को यह जानकारी एक युवती ने दी, जिसने रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र से पुलिस के आला अधिकारियों को फोन करके हुक्का बार में स्थानीय पुलिस की सहायता से चल रही गलत गतिविधियों के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को छोड़ दूसरे थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। कई घंटे तक पुलिस की टीम गीता वाटिका के पास स्थित हुक्का बार में जमी रही और वहां चल रही संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने कहा है कि ऐसे हुक्का बार और होटल्स पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है, जो गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में इस तरह के घटनाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  'हवा-पानी बचाओ' के पोस्टर लेकर लखनऊ आए उन्नाव के ग्रामीण... प्रदूषण बोर्ड के सामने प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link